आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में झांसी रेंज चौथी बार अव्वल  रेंज के जनपद प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध कराएं विधिक निस्तारण

0
109

 

ललितपुर। झांसी माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह जुलाई 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी केशव कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह जुलाई 2025 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह- जुलाई 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार चौथी (04) बार प्रथम रैंक प्राप्त की है । डी.आई.जी. द्वारा प्रभारी आई.जी.आर.एस./ सीसीटीएनएस उ0नि0 राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु०आ० देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को प्रोत्साहन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है । डीआईजी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here