ललितपुर। मंडावरा मारपीट में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 195/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/ 351(2)/351(3)/103(2) BNS में वांछित अभियुक्त दुर्जन उर्फ छोटू उम्र करीब 25 वर्ष पुष्पेन्द्र उम्र करीब 30 वर्ष व अन्य मनोहर उम्र करीब 35 वर्ष को रोहिणी डैम के पास थाना मड़ावरा ललितपुर से नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर वादी के भाई राजेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष को एकराय होकर लाठी-डण्डो से मारपीट करने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे सूचना दी गयी। सूचना पर थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल राजेन्द्र को उपचार हेतु जिला अस्पताल, ललितपुर भेजा गया था, जहां पर उसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी । वादी मुकदमा द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मड़ावरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास व सर्विलांस (टेक्निकली/मैनुअली) की मदद से अभियुक्तगण दुर्जन उर्फ छोटू पुष्पेन्द्र मनोहर उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा थाना मड़ावरा मय टीम आदि शामिल रहे।



