हत्या के प्रयास के दो अभियुक्त पकड़े

0
65

 

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- पुलिस ने हत्या के प्रयास में वाँछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक फरसा, एक चाकू बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 96/2026 धारा- 352/109 बीएनएस व 3(1)द, 3(2)(V) SC/ST ACT के वांछित अभियुक्त आमिर पुत्र आविद खाँ उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मुहल्ला गांधीनगर नईवस्ती थाना कोतवाली जिला ललितपुर साहिल पुत्र अजय उर्फ जावेद उम्र करीब 18 वर्ष निवासी मुहल्ला गांधीनगर नईवस्ती थाना कोतवाली जिला ललितपुर हाल पता कस्वा व थाना पिपलानी विजली कालौनी जिला भोपाल म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी ।सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों व कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था । संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमे गठित की गयी थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (टैक्नीकल/मैनुअली) की मदद से अभियुक्त आमिर व साहिल उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक, अनुराग अवस्थी कोतवाली मय टीम उ.नि. अतुल तिवारी , प्रभारी स्वाट टीम मय टीम उ.नि. अरूण पवांर, प्रभारी सर्विलांस टीम मय टीम ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here