कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक अदद लाइसेन्सी रिवाल्वर 32 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

0
112

ललितपुर (दिव्य पहल) :- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग करने के वीडियो का त्वरित रूप से संज्ञान लेकर कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 868/2025 धारा 125 BNS , 30(A) Act & 7 CLA Act पंजीकृत कर , अभियुक्त नरेंद्र जैन कड़ंकी उर्फ पहलवान पुत्र शीलचन्द्र जैन उम्र करीब 48 वर्ष निवासी वाटर वाक्स के सामने कोतवाली व जनपद ललितपुर को मय लाइसेन्सी रिवाल्वर के कैलगुवां चौराहा ललितपुर से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त नरेन्द्र जैन उपरोक्त के उक्त लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्त नरेंद्र जैन उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये, न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

घटना का विवरण- दिनांक 01.08.2025 सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति के हर्ष फायरिंग करने के सम्बन्ध में वीडियो संज्ञान में आया था ।

उक्त वीडियो के आधार पर तत्काल कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान कर, अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मय लाईसेन्सी रिवाल्वर के नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व उम्र

नरेंद्र जैन कड़ंकी उर्फ पहलवान पुत्र शीलचन्द्र जैन उम्र करीब 48 वर्ष निवासी वाटर वाक्स के सामने कोतवाली व जनपद ललितपुर ।

बरामदगी का विवरण- एक अदद 32 बोर लाइसेन्सी रिवाल्वर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here