गुरूगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित: जिलाधिकारी , 25 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

0
138

 

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए ‘‘गुरूगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ हेतु 25 सितम्बर 2025 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गए हैं। इस हेतु प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से काई व्यक्ति, जिनका मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा इस योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो, को सार्वजनिक रुप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्मदिवस 05 जनवरी पर ‘‘गुरूगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ प्रदान किये जाने व रू0 1 लाख (रू0 एक लाख मात्र) का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है।

उक्त पुरस्कार हेतु ऐसे व्यक्ति जो भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास कर रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना’’ के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो, आवेदन कर सकते हैं।

जनपद के पात्र महानुभावों से नामांकन दिनांक 25 सितम्बर 2025 तक चार प्रतियों में अवश्य उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे नियमानुसार उनके नामों पर विचार हेतु शासन को समय से प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here