राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

0
106

ललितपुर :-  मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बाल गृह में 13 बालक निवासरत पाये गये। तदोपरान्त राजकीय सम्प्रेण गृह (किशोर), नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय 39 किशोर निवासरत पाए गए।

उक्त दोनों संस्थाओं में बालको/किशोरो से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान, खेल-कूद, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन इत्यादि विषयों पर पूछ-ताछ की गयी। संस्था में अन्य व्यवस्थाओं के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी। शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं खान-पान इत्यादि की गुणवत्ता की जांच की गयी। बालको के बौद्धिक स्तर को परखा गया। संस्था के रिकार्डो का अवलोकन किया गया। संस्था के कर्मचारियों की दैनिक डायरी देखी गयी। संस्था के सौन्दर्यीकरण के साथ उसे माॅडल रूप में निर्मित करने के निर्देश अधीक्षक को दिये गये।

जिला प्रोबेशन अधिकारी  नन्दालाल सिंह के अतिरिक्त संस्थाओं के अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here