ललितपुर। सौजना पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है, आरोपीयों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना सौजना पुलिस द्वारा थाना सौजना पर पंजीकृत मु0न0 856/21 अभियोग के अभि0 पन्चू उर्फ प्रमोद पुत्र पप्पू उर्फ रामचरन उम्र करीब 35 वर्ष, सुखपाल उर्फ सुनील पुत्र पप्पू उर्फ रामचरन उम्र करीब 25 वर्ष हल्के पुत्र गनेशा उम्र करीब 42 वर्ष समस्त निवासी गण मजरा भरतपुर ग्राम व थाना सौजना ललितपुर को गिरफ्तार किया गया । वारण्टीगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष पारुल सिहं उ. नि. भूपेन्द्र कुमार हे. का. नीरज कुमार का. अंकित पटेल आदि शामिल रहे।



