मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास महिला को मिला जीवनदान पहली बार स्तन कैंसर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन

0
366

 

ललितपुर। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गुरुवार को इतिहास रचते हुए पहली बार स्तन कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की टीम ने मोहल्ला नेहरू नगर निवासी लक्ष्मी का ऑपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया।

 

यह डॉक्टर सहयोगी रहे

 

डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. जगदीश इटालिया, डॉ. सुधीर, डॉ. मोहित जैन, डॉ. प्रतीक, डॉ. महेंद्र सहित नर्सिंग टीम (प्रभा, दीप्ति, राजेश क़दारे, संदीप) का भी सराहनीय योगदान रहा।

गांठ को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया और मरीज अब पूरी तरह सुरक्षित है।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया – “ऑपरेशन जटिल था लेकिन पूरी टीम की मेहनत से सफलता मिली।”

प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने इसे मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा –

“अब ललितपुर जैसे छोटे जनपद में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव है। मरीजों को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं, यहां ही मुफ्त व बेहतर उपचार मिलेगा।”

मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल जैन ने इसे “मेडिकल कॉलेज का मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार के लक्ष्य “हर मरीज को बेहतर और निःशुल्क इलाज” की दिशा में बड़ा कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here