जय अम्बे रक्तदान समिति ने दो जरूरतमंद महिला मरीजों को ए नेगेटिव एवं एबी पॉजिटिव ब्लड कराया उपलब्ध 

0
123

 

ललितपुर:- ललितपुर जय अंबे रक्तदान समिति के सदस्य अतुल नरवारे ने समिति को सूचना देकर बताया कि मेडिकल कॉलेज के महिला चिकित्सालय मे भर्ती गर्भवती महिला मरीज के पति पुष्पेंद्र परमार अपनी गर्भवती पत्नी अमीरी देवी निवासी नई बस्ती गांधीनगर को एबी पॉजिटिव ब्लड के लिए काफी परेशान हो रहे है क्योंकि स्वयं उनका ब्लड ग्रुप पत्नी के ग्रुप से मैच नही हुआ और नाही ब्लड बैंक मे उपलब्ध है और कोई भी उनकी मदद करने के लिए आगे नही आ रहे है समिति के सदस्यों को जानकारी प्राप्त होते ही रक्तदाता शाहरुख खान को सूचना दी शाहरुख खान ने अपने सभी कार्य को छोड़कर तुरंत ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद गर्भवती महिला मरीज अमीरी देवी को चौथी बार एबी पॉजिटिव ब्लड जीवनदान के रूप मे रक्तदान किया।

समिति के सदस्य एवं रक्तदाता सहित सभी ब्लड बैंक के बाहर निकले तो ब्लड बैंक के बाहर आरती परमार ने बताया की मेडिकल कॉलेज मे भर्ती सावित्री देवी चंदेल बानपुर के परिजन ए नेगेटिव ब्लड के लिए भटक रहे है और काफी परेशान है आपकी जय अंबे रक्तदान समिति ही मदद कर सकती है क्योंकि सावित्री के परिजनों का भी ब्लड ग्रुप मैच नही होने के कारण काफी परेशान है सावित्री के परिजनों ने समिति के सदस्यों को अपनी समस्या बताइ समिति के सदस्यों ने मौके पर ही सावित्री देवी को ए नेगेटिव ब्लड उपलब्ध कराया दोनों महिला मरीजों के परिजनों ने रक्तदाता सहित समिति का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाजसेवी बलराम राज पुष्पेंद्र परमार अतुल नरवारे आरती परमार खिल्लू चंदेल ग्राम खिरिया छातारा कल्यानपुर धर्मेंद्र चंदेल बानपुर संजय पंत आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here