खनिज विभाग ने की छापामार कार्यवाही दो डंपर सहित अवैध बालू बरामद

0
391

ललितपुर:- जनपद ललितपुर की तालबेहट तहसील अंतर्गत पुराकलां क्षेत्र में यूपी0-एम0पी0 सीमा पर स्थित ग्राम दिदौरा ग्राम में जामनी नदी पर बालू के अवैध खनन की सूचना मिल रही थी, जिसके क्रम में खनिज विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा पुराकलां क्षेत्र स्थित दिदौरा ग्राम में जामनी नदी पर मध्य रात्रि में छापेमार कार्यवाही की गयी। जिसके अंतर्गत अवैध खननकर्ताओं द्वारा नदी से बालू निकालकर छोटे-छोटे ढेरों को एकत्रित किया गया था, जिसको डम्फर में अवैध खननकर्ताओं द्वारा भरा जा रहा था। प्रवर्तन टीम द्वारा बालू भरते हुये 02 डम्फर यूपी0 93 सी0टी0 8529 एवं यूपी0 94 टी0 7591 को मौके से बरामद कर थाना पूराकलां एवं थाना तालबेहट में पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। जिन पर नियमानुसार खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की गयी है। वाहन चालक/स्वामी का नाम राजू यादव निवासी-ग्राम पवा एवं हरपाल सिंह यादव पुत्र श्री करन सिंह यादव निवासी-साकरवार लागौन तालबेहट एवं गब्बर सिंह पुत्र श्री दातार सिंह, निवासी-रानीपुरा तालबेहट ललितपुर बताया जा रहा है।
अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले लोगों पर लगातार सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है, अगर भविष्य में कोई भी इस प्रकार का कृत्य करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here