जिला प्रशासन के तत्वाधान में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

0
148

 

जिला प्रशासन के तत्वाधान में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

काकोरी ट्रेन एक्शन से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी, लघु फिल्म व रंगोली बनी आकर्षण का केन्द्र

देश के वीर सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर छात्र-छात्राओं को बताया काकोरी का इतिहास

सेल्फी प्वाइंट पर मा0 जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों ने ली सेल्फी

नगर के प्रमुख चौराहों पर निकाली गईं रैलियां

ललितपुर:- काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में काकोरी से सम्बंधित प्रदर्शनी/रंगोली का अवलोकन किया गया और एक पेड़ मॉ के नाम की थीम पर वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0  मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा  हरीशचन्द्र रावत एवं जनपद के अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर काकोरी ट्रेन एक्शन से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण किया और छात्राओं के द्वारा बनायी गई रंगोली का अवलोकन किया, इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धासुमन अप्रित करते हुए वृक्षारोपण किया। कलैक्ट्रेट में ही लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन के सम्बंध में अपने-अपने विचार प्रकट किये।

काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित लघु फिल्म के माध्यम से बताया गया कि कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं व चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बताया गया कि क्रान्तिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतन्त्रता के आन्दोलन को गति देने के लिये धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के लिए शाहजहाँपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनायी थी। इस योजनानुसार दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी “आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर ट्रेन“ को चेन खींच कर रोका और क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, चन्द्रशेखर आज़ाद व 6 अन्य सहयोगियों की सहायता से समूची लौह पथ गामिनी पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया। बाद में अंग्रेजी सत्ता उनकी पार्टी हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल 40 क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने व यात्रियों की हत्या करने का प्रकरण चलाया जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को मृत्यु-दण्ड (फाँसी की सजा) सुनायी गयी। इस प्रकरण में 16 अन्य क्रान्तिकारियों को कम से कम 4 वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी (आजीवन कारावास) तक का दण्ड दिया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अंकुर श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुवंर सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता, सदस्य, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद फिरोज डायमंड आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here