पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया

0
114

 

ललितपुर:-  पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण पाठशाला का आयोजन श्रीमती बेबी रानी मौर्य, माननीय कैबिनेट मंत्री महोदया, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग तथा श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, माननीय राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अध्यक्षता में किया गया। उक्त पोषण पाठशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा मुख्य थीम “स्टंटिंग की समझ और समाधान जन्म के पहले 6 माह पर विशेष ध्यान” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। उक्त पोषण पाठशाला का लखनऊ से लाइव टेलीकास्ट किया गया। जनपद ललितपुर में संचालित समस्त 1124 ऑगनबाड़ी केन्द्रों की ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा पोषण पाठशाला में वेब लिंक के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। कुल 24586 लाभार्थी द्वारा भी उक्त पाठशाला में सम्बन्धित ऑगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। ब्लाक स्तर पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा उक्त पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। जनपद स्तर पर एन०आई०सी० के माध्यम से पोषण पाठशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर, जिला कार्यकम अधिकारी, ललितपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी मड़ावरा एवं शहर एवं बाल विकास परियोजना शहर की 15 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here