ललितपुर। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट प्रांगण में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी, यह आयोजन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।
इस अवसर पर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे कलैक्ट्रेट सभागार में देखा जाएगा।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह हर घर तिरंगा अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर इस जन आन्दोलन को व्यापक रुप दें।



