ललितपुर:- आज दिनाँक 22/07/2025 को पूर्वसूचनानुसार अक्षय त्रिपाठी (जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी) द्वारा जनपद के चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत कार्य प्रगति समीक्षा बैठक में चकबन्दी आयुक्त द्वारा निर्धारित प्रारूप 01 लगायत 09 पर की गयी। जनपद ललितपुर की चकबन्दी कार्य की समीक्षा करते हुए बैठक में चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत विचाराधीन 03 वर्ष व 05 वर्ष पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही चकबंदी प्रक्रियारत 77 ग्रामों में से 64 ग्रामों में गतिमान चकबन्दी कार्य को तेज़ी से बढाने के निर्देश दिए गए प्रत्येक ग्राम की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी साथ ही चकबन्दी लेखपाल की कमी के फलस्वरूप 15 ग्रामो में कार्य शुरू न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए चकबंदी आयुक्त को चकबंदी स्टाफ उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने वाले चकबंदी प्राधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिए ।
राकेश कुमार बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा बताया गया इस वर्ष चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत 04 ग्राम मऊमाफ़ी, बरौदीनकीब, छायन, सूरीकलां में कब्ज़ा परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए चकदारों को नए चकों पर कब्जा दिए जाने का कार्य किया जाना है जिनमे से ग्राम मऊमाफ़ी, बरौदीनकीब में कब्ज़ा परिवर्तन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए कृषकों को शत प्रतिशत कब्ज़ा देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा ग्राम छायन, सूरीकलां में 90 प्रतिशत चकों पर कब्ज़ा देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है निरंतर बारिश होने के कारण उक्त ग्रामों के कब्ज़ा परिवर्तन का कार्य बाधित हुआ है, जिसे दिनांक 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा और इसके उपरान्त उपरोक्त चारों ग्रामों के अन्तिम अभिलेख बन्दोबस्त निर्माण की कार्यवाही करते हुए 31 मार्च 2026 तक धारा 52 की कार्यवाही पूर्ण कर चकबंदी कार्य समापन किये जाने की योजना है साथ ही बताया गया कि ग्राम मौगान और नाराहट में अन्तिम अभिलेख बन्दोबस्त निर्माण करने का कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है जिसे भी मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है, जनपद में चकबंदी लेखपाल गण की कमी के फलस्वरूप 15 ग्रामों में कार्य प्रारंभ होना बाधित हुआ है उक्त स्टाफ के सम्बन्ध में चकबंदी आयुक्त से अनुरोध किया जाना है जिससे जनपद के सभी ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया सुचारू रूप से गातिमान हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा आयोजित बैठक में अशोक कुमार यादव अपर जिलाधिकारी (न्यायिक /उपसंचालक चकबंदी), राकेश कुमार बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, शहबाज़ मसूद सिद्दीकी, राजकुमार सिंह वैश आनंद प्रकश श्रीवास्तव, मसूद शेरवानी, अरविन्द कुमार, मोहम्मद आज़म समस्त चकबन्दी अधिकारीगण एवं जनपद के सहायक चकबंदी अधिकारी व चकबन्दीकर्ता गण उपस्थित रहे।



