सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी आरओ/एआरओ परीक्षा………. डी एम

0
137

 

सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी आरओ/एआरओ परीक्षा

 जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की 

 27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हेतु नामित अधिकारियों के साथ की बैठक 

 परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के द्वारा कोई भी दुर्व्यवहार व अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर होगी एफआईआर

ललितपुर:- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा जनपद में 27 जुलाई 2025 रविवार को शहर के 11 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में प्रातः 9ः30 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक सम्पन्न की जाएगी, इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्र व्यवस्थापक व सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों को तैनात करते हुए सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि वह अपने केन्द्रों का तत्काल भ्रमण करके परीक्षा सम्बन्धी मूलभत आवश्यकताओं का परीक्षण कर लें, परीक्षा केन्द्र के रूट का पूर्वाभ्यास कर लें तथा केन्द्रों पर परीक्षा कराये जाने के लिए आवश्यक संसाधनों यथा-फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, जनरेटर, शुद्ध पेयजल, महिला/पुरुषों हेतु पृथक-पृथक शौचालय, अभ्यर्थियों के सामान/इलेक्ट्रानिक सामान को सुरक्षित रखने के लिए 01 वैकल्पिक कक्ष की व्यवस्था, महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला कोष्ठक स्थापित करने, प्रत्येक कक्ष/बरामदा/अन्य आवश्यक स्थानों पर सी०सी०टी०वी०/डी०वी०आर० की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सुनिश्चित हो लें तथा किसी भी प्रकार की कमी होने पर उनका निराकरण करवाकर तथा केन्द्र का भली-भाँति निरीक्षण करके निरीक्षण आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर को दिनांक 24.07.2025 तक उपलब्ध करा दें। उ०प्र० लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सम्बन्ध में निर्गत निर्देश पुस्तिका का प्रिंट निकालकर उसका स्वयं अध्ययन/मनन करके समस्त प्रारूपों को पूरित करने का अभ्यास करते हुए मा० आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार उक्त प्रतिष्ठित परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा समय से ड्यूटी न करने पर सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को आयोग केवल ई-प्रवेश पत्र जारी करता है, अतः अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लाएंगे। अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहच पत्र यथा आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, डी.एल, केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि में से कोई एक अपने साथ अवश्य लाएगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 01 घण्टे 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा। प्रवेश बन्द होने के उपरान्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि इसके उपरान्त किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा-कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर युक्त/इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि तथा सादे कागज, कापी, किताबें, नोट्स, पत्रिकाएं, खाद्य सामग्री गुटखा आदि लाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों द्वारा अपने साथ लाई वस्तुएं यथा-कापियाँ, पुस्तकें, नोट्स, पॉलीथीन बैग, थैले, ब्रीफकेस आदि अलग कमरे में जमा करने व्यवस्था की जाए तथा सामग्री जमा करके अभ्यर्थियों को टोकेन दे दिए जाएं। उक्त सामग्री जमा करने हेतु अभ्यर्थियों से कोई धनराशि/शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट घड़ियों या संचार उपकरणों के रूप में उपयोग की जा सकने वाली किसी विशेष सहायक सामग्री वाली घड़ियों का उपयोग सख्त रूप से वर्जित है और अभ्यर्थियों को ऐसी घड़ियों को परीक्षा कक्षों/हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, प्रधानाचार्य जीआईसी सुरेन्द्र कुमार सहित समस्त सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here