दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

0
174

 

ललितपुर। पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा, गिरफ्तारी के साथ ही उनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 274/25 धारा 331(4),305 बीएनएस में वाँछित दो अभियुक्तगण रामकुमार पुत्र प्रागीलाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम सतरवास थाना कोतवाली धनीराम पुत्र भागीरथ कुशवाहा उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम बिरारी थाना कोतवाली ललितपुर को चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित, बँधा पुछा तिराहा ललितपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण रामकुमार उपरोक्त आदि दो को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी उ.नि.अतुल तिवारी स्वाट प्रभारी मय स्वाट टीम उ.नि. अरुण पवार सर्विलांस प्रभारी मय टीम उ.नि. प्रवीण कुमार उ.नि. मनोज कुमार का. गुल मुहम्मद का. अभिषेक सिंह का. राहुल कुमार आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here