जनपद में मनाया गया सी0एस0सी0 दिवस

0
126

ललितपुर। 16 जुलाई बुधवार को जनपद में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित सी0एस0सी0 ई0 गवर्नेंस का 16वां सी0एस0सी0 दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर संख्याधिकारी अधिकारी अजय वीर सिंह द्वारा केक काटकर सी0एस0सी0 दिवस का शुभारंभ किया गया और सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला प्रबंधक सी. एस. सी मोहम्मद अंसार द्वारा आमजन को शासकीय व अर्द्धशाकीय सेवाओं – फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पैनकार्ड, बैंकिंग कार्य, आधार करेक्शन, फार्मर रजिस्ट्री, जीवन प्रमाण पत्र, डिजि पेपैसे की जमा निकासी, बिजली बिल, ग्रामीण ई-स्टोर, टेली मेडिसिन सर्विस, टेलीला, रेलवे रिजर्वेशन आदि की जानकारी दी गयी। बताया गया कि आज सी0एस0सी0 का 16वां स्थापना दिवस का आयोजन दिल्ली मुख्यालय आफिस के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत में भी किया जा रहा है। जिसकी वेबकास्टिंग भी हो रही है। जिसमें समस्त केन्द्र संचालक बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं। सी0एस0सी0 दिवस के अवसर पर वी0एल0ई0 आसिफुद्दीन, सहित और लोग मौजूदरहें। जिला प्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि ऐसे प्रयोजनो का तात्पर्य लोगों में डिजिटल सेवाओं के प्रति उत्साहवर्धन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here