‎बायोस्टेटिस्टिक्स की राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉ० प्रद्युमन वर्मा की फैकल्टी के रूप में भूमिका से जनपद ललितपुर की सभी डॉक्टरों में हर्ष की लहर ‎

0
263

 

ललितपुर :- भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त ‘नेशनल अकादमी ऑफ मेडिकल साइन्सेज, नई दिल्ली के तत्वाधान में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी द्वारा आयोजित बायोस्टेटिस्टिक्स की एक राष्ट्रीय कार्यशाला के सम्पादन में मेडिकल कॉलेज, ललितपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सहायक आचार्य (बायोस्टेटिस्टिक्स) के पद पर कार्यरत डॉ० प्रद्युमन वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही। इनको कार्यशाला के आयोजकों द्वारा उत्तर प्रदेश के 06 अन्य चिकित्सा शिक्षकों के साथ फैकल्टी के रूप में कार्यशाला को सम्पन्न कराने हेतु आमंत्रित किया गया था। डॉ० वर्मा ने इस 02 दिवसीय कार्यशाला में लखनऊ से आये डॉ० आशीष अवस्थी के साथ ‘स्टैटिस्टिकल सॉफ्टवेयर’ नामक सेशन को सम्पन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभायी। वर्तमानतः स्टेटिस्टिकल सॉफ्टवेयर का चिकित्सा व स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों के विश्लेषण में अत्यधिक योगदान माना जाता है।

‎ बताया गया है कि नेशनल अकादमी ऑफ मेडिकल साइन्सेज नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न प्रकार के चिकित्सा वैज्ञानिकों व चिकित्सा शिक्षकों को उनके द्वारा दिये गये योगदानों के आधार पर फेलोशिप मेम्बरशिप व सह-मेम्बरशिप देकर सम्मानित किया जाता है। उपरोक्त अकादमी द्वारा अभी हाल में इसी वर्ष चिकित्सा सांख्यिकी पर उनके द्वारा दिये गये योगदानों के आधार पर अपनी सह-मेम्बरशिप (Associate Membership) प्रदान कर सम्मानित किया था। मेडिकल कॉलेज, ललितपुर जैसे एक नये चिकित्सा संस्थान के लिए इसके सहायक आचार्य (बायोस्टेस्टिक्स) पद पर कार्यरत एक चिकित्सा शिक्षक को बायोस्टेस्टिक्स की एक राष्ट्रीय कार्यशाला में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया जाना एवं उसे उपरोक्त अकादमी जैसी राष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किया जाना, हम सबके लिए विशेषकर हमारी संस्था के लिए एक बड़े ही गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here