पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के साथ सभी पुलिस के जवानों ने विद्यालय की छात्राओं व स्वयं सहायता समूहों की बहनों से बंधवाई राखियां

0
184

ललितपुर:- हर घर तिरंगा कार्यक्रम व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन स्नेह, भाईचारे और सुरक्षा के संकल्प के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं, बहनों से राखी बंधवाईं। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बड़े स्नेह और उत्साह से तैयार की गईं राखियां पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस के जांबाज जवानों को बांधी गई।

इसके साथ ही छात्राओं ने जनपद के पुलिस कर्मियों के लिए सप्रेम 1172 राखियां और आभार पत्र तैयार किये, जिन्हें डाकपत्र के बॉक्स में रखकर जनपद के पुलिस थानो और चौकियों में भेजा गया। इनमें राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर की छात्राओं ने 200, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज तालबेहट की छात्राओं ने 200, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महरौनी की छात्राओं ने 200, राजकीय इण्टर कॉलेज बार से 200, राजकीय इण्टर कॉलेज जखौरा से 200, राजकीय हाईस्कूल दावनी से 22, नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर की छात्राओं ने 100 तथा श्री दिगम्बर जैनप सुधा सागर कन्या इण्टर कॉलेज ललितपुर की छात्राओं के 50 राखियां/आभार पत्र शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है, बहनों द्वारा अपने रक्षकों के रुप में पुलिस कर्मियों को राखी बांधना आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग तथा स्नेहकर्ता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस के जवानों को भी राखी बांधकर पुलिस बल के मनोबल को और सशक्त किया तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन के पावन पर्व की मिठास को साझा किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल व विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here