स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 03 दिन तिरंगा रोशनी से जगमगायेंगे एतिहासिक स्थल , डीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दी अलग-अलग जिम्मेदारियां , हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की टैग लाइन के साथ आयोजित होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

0
150

 

ललितपुर :- शुक्रवार को जिलाधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने के हेतु सभी विभागाध्यक्षों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को भव्य रुप में आयोजित कराने के निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देश के शहीदों, महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में माल्यार्पण करायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति पेयजल आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, शहर एवं ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाये जायें, अमृत सरोवरों पर ग्राम के अमर शहीदों व महापुरुशषों के नाम पर वृक्षारोपण अभियान चलायें। मांस, मदिरा आदि की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी कराया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का सम्पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

उ0प्र0 शासन के प्राप्त निर्देशों एवं सरकार की मंशानुसार जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों में ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ की टैग लाइन वाले पोस्टर, बैनर एवं झण्डे के साथ कार्यक्रम आयोजित किये जायें, अनुसूचित जाति/जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान निर्माता बाबासाहब बीआर अम्बेडकर की मूर्ति व उनके चित्र पर माल्यार्पण अथवा पुष्पांजलि अर्पण के साथ स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण पर गोष्ठी, सेमिनार आदि का आयोजन कराया जाए। इस हेतु समस्त सरकारी, अर्धसरकारी एवं स्वायत्तशासी कार्यालयों में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकारों, संविधान के अनुच्छेद 51 के अंतर्गत उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों एवं अद्यतन संविधान संशोधनों पर व्याख्या आदि का आयोजन किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 13, 14 व 15 अगस्त को समस्त सरकारी भवनों, इमारतों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एतिहासिक स्मारकों को रात्रि में प्रकाशमान किया जाएगा। दिनांक 15 अगस्त को घण्टाघर पर पूज्य महात्मा गांधी जी, चन्द्रशेखर आजाद एवं घण्टाघर के पास लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं श्री बृजनन्दन किलेदार (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) की प्रतिमा पर जिलाधिकारी एवं मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा श्री वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर, जेल चौराहा ब्याना नाले के पास डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी, जिला कारागार के सामने श्री कर्पूरी ठाकुर, तुवन चौराहे के पास अवंतीबाई एवं तुवन चौराहे पर महारानी लक्ष्मीबाई एवं पं0 परमानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

सरकारी तथा गैरसरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में ध्वारोहण, झण्डा अविवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहर, झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। जिला कारागार, राजकीय किशोर गृह दैलवारा, राजकीय सम्प्रेक्षण बाल गृह सिद्धनपुराएवं मदर टेरेसा आश्रम पनारी में फल वितरण किया जाएगा। मा0 कांसीराम कॉलोनी, राजकीय महाविद्यालय के पास, विष्णुपुरा, सिद्धनपुरा, गोविन्द नगर कॉलोनी एवं मा0 कांशीराम कालौनी महरौनी में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here