ललितपुर में एक्सीडेंट में घायल दो युवकों को डीएम, एसपी ने खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया

0
127

 

 

ललितपुर। डीएम व एसपी ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों को गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें स्वयं उठाकर सरकारी एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक मय स्कार्ट के महरौनी मड़ावरा क्षेत्रान्तर्गत कार्य सरकार से वापस आ रहे थे । तभी अचानक महरौनी मड़ावरा मार्ग पर ग्राम सैदपुर के पास एक बाइक सवार युवक जिसका एक जानवर को बचाने में मो0सा0 अनियंत्रित होकर गिर गयी थी और वह घायल अवस्था में रोड़ पर पड़ा हुआ था । जिलाधिकारी ललितपुर व पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल अपना वाहन रूकवाकर उक्त घायल को स्वयं, पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से सरकारी एम्बुलेंस में बैठाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां घायल युवक का उपचार सुचारू रूप से चल रहा है । इसी क्रम में ललितपुर-महरौनी मार्ग पर ग्राम मिर्चवारा के पास एक युवक एक्सीडेंट में घायल होकर रोड़ पर पड़ा हुआ था , जिसे जिलाधिकारी ललितपुर व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा तत्काल स्वयं उठाकर एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । आस-पास मौजूद लोगो ने पुलिस व प्रशासन द्वारा किये गये इस मानवीय कृत्य के लिये जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि सराहना की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here