विकास खण्ड जखौरा स्थित विकास खण्ड सभागार में बैठक आहूत की गयी। जिसमें सिरसी, अड़वाहा व जखौरा कलस्टर में सम्मिलित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति, सीसी रेस्टोरेशन व पाइपलाइन बिछाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा गयी ……. सदर विधायक रामरतन कुशवाहा

0
141

 

ललितपुर:-  विधायक रामरतन कुशवाहा, विधानसभा ललितपुर की अध्यक्षता में विकास खण्ड जखौरा स्थित विकास खण्ड सभागार में बैठक आहूत की गयी। जिसमें सिरसी, अड़वाहा व जखौरा कलस्टर में सम्मिलित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति, सीसी रेस्टोरेशन व पाइपलाइन बिछाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा गयी है। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता  देवी सिंह राजपूत, जल निगम के सहायक अभियन्ता अरूण कुमार बौद्ध, अभिषेक राहुल, जूनियर इंजीनियर  चन्द्रशेखर,  लाल मोहम्मद एवं कलस्टर सिरसी, अड़वाहा तथा जखौरा के समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे।

 

उक्त कलस्टरों के ग्राम सिरसी, पिपरा, छिपाई, रायपुर, अड़वाहा, जमौरमाफी, आलापुर, कल्यानपुरा एवं जखौरा में पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत समस्याओं के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक से जानकारी प्राप्त की गयी। ग्राम प्रधानों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामों में अधिकांश हिस्से में पेयजल आपूर्ति हो रही है, परन्तु कनेक्शनों में टोंटी न होने के कारण पानी बर्बाद होता है तथा कुछ कनेक्शन घर के बाहर हैं। ग्रामों के कुछ मजरों में पाइपलाइन डालना एवं रोड रेस्टोरेशन का कार्य अवशेष है। ग्राम पिपरा में दो स्थलों पर ट्रांसफार्मर खराब हैं। उक्त पर माननीय विधायक जी द्वारा मौके पर उपस्थित विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता एवं जल निगम के सहायक अभियन्ता एवं मेसर्स सुधाकरा इन्फ्राटेक प्रा०लि० के प्रतिनिधि आकाश सिंह गौर को उक्त कार्य को ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाते हुए शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्रामों में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं अवशेष रोड रेस्टोरेशन को बरसात समाप्त होने के तुरन्त बाद ठीक कराने हेतु निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here