प्रभारी मंत्री ने जनपदीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक , बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा, एक को जारी किया नोटिस , विद्युत कनेक्शन के नाम पर किसी भी किसान का न हो शोषण, भ्रष्ट लाइनमैन को करें निलंबित , शहजाद नदी का पुल, बड़ी नहर की पुलिया और कैलगुवॉ ऑबरब्रिज का किया निरीक्षण , दफ्तरों से बाहर निकले अधिकारी, क्षेत्रीय जनता को पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ 

0
102

 

प्रभारी मंत्री ने जनपदीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद के 68 योजनाओं को मिला ए ग्रेड, प्रभारी मंत्री ने की जिला प्रशासन की सराहना

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा, एक को जारी किया नोटिस

विद्युत कनेक्शन के नाम पर किसी भी किसान का न हो शोषण, भ्रष्ट लाइनमैन को करें निलंबित

शहजाद नदी का पुल, बड़ी नहर की पुलिया और कैलगुवॉ ऑबरब्रिज का किया निरीक्षण

दफ्तरों से बाहर निकले अधिकारी, क्षेत्रीय जनता को पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

जनपद के दूरस्थ थाने मदनपुर के नवीन भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करने के सख्त निर्देश दिये। वहीं उन्होंने बैठक में एआरटीओ, युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत पवन गुप्ता, पीडी सीएनडीएस सहित अन्य अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका और एआरटीओ के स्थापन पर पीटीओ लिली चौधरी द्वारा हस्ताक्षर करने पर उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बैठक को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा और मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी माह में मा0 मुख्यमंत्री जी का भ्रमण जनपद में सम्भावित है, जिसके दृष्टिगत सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं और विकास कार्यों को पूर्ण कर लें और सभी विभाग अनिवार्य रुप से विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास की सूचना दो दिन के भीतर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें।_

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैकिंक में जनपद के 68 योजनाओं को ए ग्रेड मिला है, जिससे प्रदेश की रैंकिंग में टॉप टेन में अपना स्थान बनाये हुए है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन की सराहना की। वहीं पर्यटन, ओडीओपी, छात्रवृत्ति, युवा स्वरोजगार, श्रम सम्मान आदि की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिस पर सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में जल्द से जल्द सुधार किया जाए अन्यथा सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है, साथ ही किसानों का कनेक्शन काटने के बाद लाइन मैन द्वारा जोड़ने के लिए कई चक्कर लगवाये जाते हैं, यह स्थिति आपत्तिजनक है, जिस पर प्रभारी मंत्री अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अधीनस्थों के कार्यों की कड़ी निगरानी करें, साथ ही ऐसे लापरवाह लाइनमैनों को निलंबित करें।

बैठक के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री ने जनपद के दूरस्त थाना मदनपुर के नवीन भवन का वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर उद्घाटन किया और वहां की स्थानीय जनता को सम्बोधित किया।

_बैठक में जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि जनपद के 16 सौ से अधिक मजरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य नये वर्ष पर शुरु किया गया है, साथ ही फसल बीमा योजना के तहत 60 करोड़ का भुगतान किया गया है, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 501 लाभार्थियों व प्रधानमंत्री आवास योजना के 2256 लाभार्थियों को एक साथ पहली किश्त भेजी गई है। पंचायती राज विभाग के तहत 501 ग्राम पंाचायतों में डिजिटल लाईब्रेरी बनाये जाने हेतु कार्यवाही प्रचलित है, शहर की सड़कों का चौढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने पुनः जिलाधिकारी के कार्यों की प्रसंशा की_ ।

डीएफओ ने बताया कि 2 फरवरी को जनपद में वल्चर सेन्युरी का उद्घाटन किया जाएगा, यह प्रदेश की पहली वल्चर सेन्चुरी होगी और भारत की दूसरी।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कुछ प्रमुख जनशिकायतों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कम विद्युत आपूर्ति विजिलेंस टीम के द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली, नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने जैसी शिकायतें शामिल रहीं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि वे स्वयं दफ्तरों से बाहर निकलें और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निस्तारण करायें। किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व नहरों में पानी पहुंचाएं ताकि वे सिंचाई कर सकें। इसके साथ ही विजिलेंस के नाम पर किसी भी किसान का शोषण न हो।

बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन व केदारनाथ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के पूर्व  प्रभारी मंत्री ने शहजाद नदी के पुल, नेहरु महाविद्यालय की ओर बड़ी नहर की पुलिया एवं कैलगुवॉ ऑबरब्रिज का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, डीसी मनरेगा, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण एवं अन्य कार्यदायी विभागों के अधिशासी अभियंता, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला कल्याण, सूचना व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here