यातायात पुलिस, द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत NHAI के सहयोग से बीघाखेत टोल प्लाजा पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कराकर वाहन चालकों को किया गया जागरूक।

0
208

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा NHAI के सहयोग से बीघाखेत टोल प्लाजा पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कराया गया व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता के क्रम में वाहन चालकों को मुख्यता वाहन चलाते समय निम्न बातों को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित किया गया-

1.दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सुरक्षित रह सके।

2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां बैठाकर न चलाये ।

3. नशे की हालत में वाहन न चलाएं ।

4. चार पहिया वाहन चालक व सहयात्री अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

5. माल वाहक वाहनों में इंसानों का परिवहन न करें।

6- बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलायें ।

7- वाहन को ओवर स्पीड से न चलायें ।

8- सड़क पर सदैव अपनी वायीं दिशा में चलें ।

9- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन आदि का प्रयोग न करें ।

10- लेन ड्राइविंग का पालन करें।

11- सड़क परिवहन के लिए है अनावश्यक रूप से स्टंटबाजी न करें ।

12. वाहन के सभी प्रपत्र डिजिलॉकर और एम. परिवहनों एप पर मान्य हैं।

अंत में सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई व सुरक्षित परिवहन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, परियोजना प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार चौधरी, श्री विकास सक्सेना, श्री अभिषेक कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here