यातायात पुलिस  द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पहलवान गुरुदीन कॉलेज ललितपुर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक ।

0
199

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात प्रभारी, ललितपुर आलोक कुमार तिवारी द्वारा पहलवान गुरुदीन कॉलेज, ललितपुर में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य छात्र/छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग, बिना वैध लाइसेंस/बीमा के वाहन न चलाना, गलत दिशा में वाहन न चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, सड़क पर स्टंटबाजी न करना, राहवीर योजना, हिट एंड रन के मामले में सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्रबंधक सौरभ यादव, प्राचार्य श्री महेश कुमार झा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here