चौपाल से अवैध शराब के खिलाफ किया गया जागरूक

0
156

 

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- सदर विधायक डीएम -एसपी द्वारा जन चौपाल लगाकर अवैध शराब निर्माण/बिक्री में संलिप्त लोगो को , होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। माननीय सदर विधायक रामरतन कुशवाहा जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक द्वारा कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चीरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया । जनपद ललितपुर में ग्राम चीरा अवैध शराब के निर्माण के लिये कुख्यात है । इस गांव के लोगो द्वारा घरों में अवैध कच्ची शराब का निर्माण करके उसे बेचा जाता है । इसके खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग के द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां भी की गयी है ।उक्त के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण से जुड़े हुए परिवारो की जनचौपाल के माध्यम से काउन्सिलिंग की गयी । जनचौपाल के माध्यम से उन्हे अवैध शराब के निर्माण से बचने हेतु बताया गया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने हेतु बताया गया । जनचौपाल के दौरान अवैध शराब के दुष्परिणामों के बारे में लोगो को जागरूक किया गया और बताया गया कि। अवैध शराब के सेवन से घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी एवं बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशे की हालत में चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटनाएँ एवं अन्य आपराधिक घटनाएँ बढ़ जाती हैं। नशे की लत के कारण महिलाओं का शोषण, बच्चों की पढ़ाई बाधित एवं उनका मानसिक विकास प्रभावित होता है। नशे की लत से युवा वर्ग शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से भटक जाता है और आत्महत्या करने जैसे के लिये घातक कदम उठाता है । अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या भंडारण गंभीर अपराध है, जिस पर जेल, भारी जुर्माना एवं संपत्ति जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। जनचौपाल के दौरान मा0 विधायक जी व जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोगो को अवैध शराब के निर्माण से दूर रहकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह से जुड़ने हेतु विस्तार से बताया गया ।जनचौपाल के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियो द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जिसमें अटल आवासीय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि , दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, जीरामजी योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि ललितपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री से जुड़े हुए व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । इसके पहले भी पिछले 03 सालो (वर्ष 2023 से 2025 तक) में अवैध शराब के विरूद्ध ललितपुर पुलिस/आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर कुल 3389 अभियोग पंजीकृत कर 3468 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा कुल 79991 ली0 अवैध शराब व 41 भट्टियों की बरामदगी कर 6,80,800 ली0 लहन नष्ट किया गया है । करियर काउंसिलिंग तत्पश्चात जन चौपाल के दौरान युवाओं से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया गया कि आज के समय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही कौशल और हुनर भी बहुत जरूरी हैं । सभी युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय करने, मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा गलत संगत से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । यह भी बताया गया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से गांव का युवा भी किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है । अपराध करने से बचे एवं निरन्तर उन्नति के पथ पर आगे बढें और जीवन में सफलता हासिल करें ।साइबर क्राइमः जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि— किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा प्लेस्टोर/आईओएस से जेनुइन app ही download करें, इनके अतिरिक्त किसी अन्य प्लेटफॉर्म से कोई app download न करें । किसी अनजान व्यक्ति से अपनी बैंकिंग सम्बंधी कोई भी डिटेल शेयर न करें तथा ओटीपी आदि मांगने पर न दें। साइबर फ्राड होने पर तत्काल अपनी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नं0 1930, NCCRP पोर्टल पर शिकायत रजिस्टर्ड करने या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करायें ।बाल विवाह के प्रति जागरूकताः उपस्थित सभी लोगो को बाल विवाह तथा बाल विवाह से सम्बन्धित अधिनियम में निहित प्रावधानों के विषय में जागरूक किया गया, जिसके अंतर्गत छात्राओं को बाल विवाह की समस्या, उसके कारण, दुष्परिणाम तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई । जनपद ललितपुर में जो भी व्यक्ति अवैध शराबनिर्माण/बिक्री/परिवहन का कार्य करेगा , जनपदीय पुलिस द्वारा उनके विरूद्ध निरन्तर कठोर कार्यवाही आगे भी की जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here