जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा थाना कोतवाली,ललितपुर क्षेत्रातंर्गत पैदल गश्त/भ्रंमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

0
192

‎ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा थाना कोतवाली,ललितपुर क्षेत्रातंर्गत पैदल गश्त/भ्रंमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

‎भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र में व्यपारीगण व आमजनमानस से संवाद कर रोड़ पर अवैध अतिक्रंमण हटवाने हेतु नगर पालिका EO,उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर को किया गया निर्देंशित ।

‎ थाना कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर लगे पिकेट व डायल-112 पर तैनात अधि0/कर्म0गण को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

ललितपुर (दिव्य पहल अनूप नागल):- जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक द्रारा थाना कोतवाली,ललितपुर क्षेत्रातंर्गत पैदल गश्त/भ्रंमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर वाहन चालको को हेल्मेट/सीट बेल्ट लगाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया । पैदल गस्त के दौरान व्यपारीगण व आमजनमानस से संवाद कर रोड़ पर अवैध अतिक्रंमण स्वेच्छा से हटाने हेतु बताया गया ।

व्यापारीगण द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की सहमति दी और प्रशासन के इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया ।थाना/चौकी प्रभारी कोतवाली व यातायात प्रभारी को निर्देंशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे किए जा रहे अवैध अतिक्रमणों को हटवाएं तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखें । अतिक्रमण न केवल आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है । छोटे दुकानदारों एवं ठेला-रेहड़ी वालों को सड़क से किनारे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो । थाना/चौकी प्रभारी कोतवाली को रात्रि में नियमित रूप से सदिग्ध वाहनो / व्यक्तियों की चेकिंग करने हेतु निर्देंशित किया गया । यातायात प्रभारी को शहर के प्रमुख चौराहों/ तिराहों पर, दो पहिया/चार पहिया वाहन चालको की नियमति रूप से चेकिंग कर, वाहन चालको/आमजनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर यातायात नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here