असत्य व भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म व पोर्टलों को चिन्हित कर होगी कार्यवाही: जिला प्रशासन , पीआई न्यूज, जी मीडिया पोर्टल पर भ्रामक व असत्य खबर प्रसारित करने वाले आशीष पाण्डेय पर दर्ज हुआ मुकदमा

0
139

ललितपुर (दिव्य पहल अनूप नागल):- हालही में झांसी जिले में फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज हुए मुकदमें के बाद अब ललितपुर में एक और सोशल मीडिया के तथाकथित पत्रकार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि जनपद ललितपुर में आशीष पाण्डेय नाम के व्यक्ति ने अपने पोर्टल ‘‘पीआई न्यूज, जी मीडिया’’ पर जिले के जखौरा क्षेत्र की एक सहकारी समिति पर खाद न मिलने पर किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने सम्बंधी खबर का वीडियो पोस्ट किया था, जिसका जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी, एआर कॉपरेटिव और जिला सूचना अधिकारी की संयुक्त समिति बनाकर प्रकरण की तत्काल जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिस पर उप जिलाधिकारी, एसआर कॉपरेटिव ने मौके पहंुचकर मामले की जांच की जिसमें पाया गया कि इस वीडियो से जखौरा सहित पूरे जनपद का कोई सम्बंध नहीं है।

आशीष पाण्डेय द्वारा कहीं दूसरी जगह का एक वर्ष पुराना वीडियो को सोशल साइट से उठाकर और एडिटिंग कर अपने पोर्टल पर पोस्ट किया गया है, जनपद में ऐसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। तथाकथित पत्रकार आशीष पाण्डेय द्वारा जिला प्रशासन का वर्जन लिये बगैर और खबर की सत्यता जाने बगैर खबर को मनगणन्त तरीसे से पोस्ट किया गया, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, साथ ही शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया गया, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को फर्जी पत्रकार अशीष पाण्डेय पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये, जिसके क्रम में आशीष पाण्डेय नामक व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जो निर्धारित दरों पर नियमानुसार सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यहीन व भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले पोर्टल, यूट्यूब, फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म व चैनलों एवं शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगे भी कोई इस प्रकार से बिना तथ्यों को जाने भ्रामक व असत्य खबर प्रसारित कर प्रशासन व शासन की छवि खराब करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध भी इसी प्रकार से कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here