शिक्षक ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई

0
139

 

ललितपुर। शिक्षक का सम्मान संमारोह विश्व हिन्दू महासंघ में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोषदासजी महाराज व महामंडलेश्वर भावना गोस्वामी ने संयुक्त रूप से की। नगर के ऐतिहासिक मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट के अध्यापक नितिन अग्निहोत्री ने अपनी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया। ऐसे उदाहरण काम ही देखने को मिलता है। जब वह इलाहाबाद से वापस लौट रहे थे तो उन्हें एक पास कि सीट पर एक बैग मिला जिसमें कुछ पैसे और जरूरी कागजात थे। यह जरूरी दस्तावेज दीपक कुमार निवासी ललितपुर के थे। उन्होंने वहां जाकर अपने पैसों से सारे पैसे कागजात सहित दीपक को वापस किया। इससे तनाव ग्रस्त दीपक को अत्यंत प्रसन्नता मिली और इसके लिए विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नितिन अग्निहोत्री ने बताया कि वह इलाहाबाद से अपने सभी पुराने मुकदमें जीतकर वापस लौट रहे थी और स्लीपर कोच के नीचे यह बैग पड़ा हुआ था। जिसे पाकर उन्होंने आधार कार्ड के आधार पर इस बैग को लौटाना अपना कर्तव्य समझा और गांव जाकर बैग वापिस लौटाया। अपनी जोइनिंग और सभी मुकदमे पर जीत पर उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराया संचालन सचिन दुवे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग विदुआ, सोनू ठाकुार, देवेंद्र कुमार बिरारी आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here