तहसील पाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनशिकायतें , कई शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण, शेष शिकायतों के निस्ताराण हेतु निर्धारित की समयसीमा

0
257

ललितपुर:- जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए आज शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमनदीप डुली व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील में आये फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण भी कराया। उन्होंने कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया और शेष बची शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए निस्तारण की समयसीमा निधार्रित की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में होना चाहिए, इसके लिए अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए अवगत करायें।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता को अपने समक्ष बुलाकर पूरी गंभीरता से उनकी समस्या सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जनशिकायत प्रणाली की समीक्षा करते हैं, इसलिए कार्य में लापरवाही बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है, अधिकारी पूरी निष्ठा से जनशिकायतों का निस्तारण करायें।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-

तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 14, विकास के 03, पुलिस के 19, नगर पंचायत के 02, पूर्ति के 36, विद्युत के 05 तथा अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 07 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 08, पुलिस के 06, विकास का 01, पूर्ति के 06, चकबंदी के 02, विद्युत का 01 तथा अन्य विभाग के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 07, पुलिस के 03, चकबंदी के 02, विद्युत के 03, समाज कल्याण के 07 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 08, विकास के 02, पूर्ति के 10 तथा अन्य विभागों के 02 प्रार्थना पत्र शामिल हैं।

तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 04, विद्युत का 01 तथा अन्य विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी निशान्त तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here