ललितपुर :-प्रार्थना पत्र के अनुसार सरमन पुत्र छुट्टू अहिरवार निवासी ग्राम बारोन थाना सौजना, ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप कर की कार्रवाई की मांग सन् 2022 में कययूम अली हाशमी पुत्र अनवर अली निवासी तालाब के सामाने लुहरयाना मुहल्ला महरौनी थाना महरौनी जिला ललितपुर मेरे यहाँ पर आया और अपना परिचय देते हुये कहा गया कि मैं स्वास्थ्य विभाग महरौनी ललितपुर में बडे अधिकारी के पद पर कार्यरत हूँ। और मैने सुना है कि तुम्हारा लडका रोहित पढाई लिखाई में बडा होशियार है कि अगर तुम्हारे लिये उसकी महरौनी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाना हो तो मुझे बताना। जिस पर उक्त व्यक्ति आये दिन प्रार्थी के साथ मिलने जुलने लगा। और फोन नं0-7897220010/9569589474 द्वारा फोन पर भी बात चीत करने लगा। जिसको लेकर प्रार्थी का भी उक्त व्यक्ति के घर पर आना जाना शुरू हो गया। एवं उक्त व्यक्ति के परिवार वालो द्वारा भी प्रार्थी को पूर्णतः विश्वास दिलाया गया। जिसको लेकर प्रार्थी उक्त व्यक्ति की बातो में आ गया। और अपने पुत्र की नौकरी लगाने की बात चलाई जिसको लेकर उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी से 9 लाख रू0 की मांग की गयी। जिसको लेकर प्रार्थी द्वारा समझाया गया कि मेरे पास इतना पैसा नही है जो मैं तुम्हारे लिये पैसा दे सकू। जिसको लेकर व्यक्ति द्वारा प्रार्थी से कहा गया कि सारा पैसा एक बार में ही देना है थोडा थोडा करके देना है कि जब तुम्हारे लडके की नौकरी लग जायेगी तो सारा पैसा धीरे-धीरे बसूल हो जायेगा। जिसको लेकर प्रार्थी ने उक्त व्यक्ति के लिये अपनी खेतीबाडी वाली भूमि बेचकर एवं सोने चांदी के जेवरात व भैसे आदि को बेचकर एवं कर्ज लेकर थोडा थोडा पैसा करते हुये उक्त व्यक्ति को 9 लाख रू० अदा कर दिया गया। लेकिन अभी तक प्रार्थी के पुत्र रोहित की नौकरी नही लगाई गयी और प्रार्थी द्वारा कई वार कहे जाने पर उक्त
व्यक्ति द्वारा कोई न कोई बहाना बनाते हुये टाल मटौल कर दिया गया। जिसको लेकर प्रार्थी ने दिनांक-09.10.2024 को जब उक्त व्यक्ति प्रार्थी को जिला टीकमगढ़ में मिला तो प्रार्थी ने उक्त व्यक्ति से इस बात का हावाला दिया
और नौकरी लगाने या पैसा वापिस करने को कहा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी का पैसा वापिस करने का आश्वासन देते हुये एक स्टॉम्प को लिखा गया और उक्त स्टॉम्प में दर्शाया गया कि मैं कययूम अली हाशमी द्वारा सरमन लाल से कुछ घरेलू कार्य हेतु 830000 रू० उधार लिया था और वह पैसा मैं 6 माह की अवधी में अदा कर दूंगा। जिसको लेकर प्रार्थी द्वारा उक्त व्यक्ति से कहा गया कि मेरे द्वारा आपको 9 लाख रू० दिये गये है और आपके द्वारा 830000 रू0 क्यू लिखा जा रहा है तो उक्त व्यक्ति ने प्रार्थी को बहला फुसलाकर कहा गया कि किसी भी स्टॉम्प पर इस तरह की रकम को नही लिखा जाता और न ही किसी भी नौकरी की बात को लिखा जाता है लेकिन तुम डरो मत मैं तुम्हारा 9 लाख रू० ही बापिस करूगा। कि अगर मैं 6 माह में पैसा अदा नही कर सकता तो तुम मेरे खिलाफ शिकायत कर सकते हो। कि जब 6 माह की अवधि पूर्ण हुई तो प्रार्थी द्वारा पुनः उक्त व्यक्ति से अपने पैसो की मांग की गयी लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी को पैसा देने से मना कर दिया गया और प्रार्थी के साथ गाली-गलौच करते हुये डराया धमकाया गया और कहा गया कि तुम अब अपना पैसा भूल जाओ कि अगर अब तुमने पैसो की मांग की तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार वालो को ठीक नहीं होगा और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। जिसके संबंध में प्रार्थी ने थाना सौजना, थाना महरौनी, महरौनी सी०ओ० साहब व अन्य जगह शिकायते की लेकिन अभी तक प्रार्थी की कोई भी सुनवाई नही हुई। जिससे की प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार वाले काफी अत्यन्त मानसिक रूप से परेशान है।
उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने की । एवं प्रार्थी का सारा पैसा वापिस दिलवाया जाने की एवं प्रार्थी को न्याय दिलवाया जायेकी मांग की जनहित में ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की होनी चाहिए।



