झाँसी। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के कुशल निर्देशन में झाँसी मंडल के विभिन्न खंडों में दिनांक 25 अगस्त 2025 को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान झाँसी–ललितपुर खंड में गहन जाँच की गई। चेकिंग टीम ने स्टेशनों पर तथा गाड़ी संख्या 64616 एवं 12721 में यात्रियों के टिकट जांचे। अभियान में कुल 55 मामले बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के सामने आए, जिनसे रेल प्रशासन ने कुल ₹16,805 का जुर्माना वसूला।इस अभियान में मुख्य रूप से नीलम सिंह, सुनील यादव, सुमन देवी, शालू खरे एवं लव शर्मा सम्मिलित रहे।




