नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा अन्ना जानवरों के लिए चलाया अभियान

0
133

 

ललितपुर:- उपजिलाधिकारी सदर ललितपुर/प्रशासक नगर पालिका परिषद, ललितपुर मनीष कुमार के निर्देशन में नगर में अन्ना जानवरों को संरक्षित करने लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को टीमों द्वारा 18 गौवंश को संरक्षित किया।

इस दौरान टीम 1 ने एक गाय स्टेशन से, एक गाय नेहरू नगर से, दो बछड़ा गोविंद सागर बांध रोड करीमनगर, एक बछड़ा तालाबपुरा से, एक बछड़ा बाजार से, दो गाय वार्ड नंबर 15 गांधीनगर से कुल 8 अन्ना जानवर एवं टीम 2 द्वारा पांच गाय एक बछड़ा जुगपुरा से देवगढ़ रोड, एक बछड़ा ललित पैलेश के पास से स्टेशन रोड, दो बछिया क्षेत्रपाल मंदिर के सामने से स्टेशन रोड, एक बछिया तुवन चौराहा से स्टेशन रोड कुल 10 गौवंश संरक्षित किये गए। इस दौरान दोनों टीमों ने मिलकर 18 अन्ना गौवंश को संरक्षित कर दैलवारा स्थित गौ वंश आश्रय स्थल में संरक्षित किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर ललितपुर/प्रशासक नगर पालिका परिषद ललितपुर  मनीष कुमार द्वारा समस्त पशु पालकों को निर्देशित किया कि समस्त पशु पालक अपने-अपने पशुओं को अपने घर पर ही रखे, उन्हें आवारा न छोड़े, सड़कों पर अन्ना जानवरों के विचरण के चलते दुर्घटनाएं घटित होती है वहीं राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी गौवंश सड़कों पर आवारा पाया जाता है तो संबंधित पशु मालिक के विरूद्ध प्रति पशु रुपया 2000/- का जुर्माना वसूलते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here