
ललितपुर:- रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी ललितपुर के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 7/8/2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग ललितपुर की टीम द्वारा ललितपुर नगरपालिका स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना, सी एम एजेंसी से सोहन पापड़ी का नमूना, राजीव किराना की दुकान से सोहन पापड़ी का नमूना, बार स्थित मनोहर स्वीट की दुकान से पनीर का नमूना, नरेंद्र सिंह की दुकान से बर्फी का नमूना, माधो राजपूत की दुकान से बूंदी लड्डू का नमूना, संग्रहित किया गया ।जांचोपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिदानंद राय और एस एस निरंजन सम्मिलित रहे।



