डीआईजी ने रेंज के जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षकों, पुलिस पेंशनर्स के अध्यक्षो के साथ की समीक्षा बैठक , पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : डीआईजी

0
111

 

ललितपुर। झांसी पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी केशव कुमार चौधरी द्वारा परिक्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षकों व पुलिस पेंशनर अध्यक्षों के साथ शिविर कार्यालय पर बैठक कर पुलिस पेंशनर्स व उनके परिवार की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी। परिक्षेत्र के समस्त थानों द्वारा पुलिस पेंशनर्स की सूची अ‌द्यावधिक की जायेगी तथा समय समय पर थानों पर पेंशनर्स की मीटिंग कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा। पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत एवं बढोत्तरी हेतु पेंशनर्स के अनुभव का प्रयोग थाना पुलिस द्वारा अभिसूचना तंत्र के रूप में किया जायेगा। इससे अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न निर्वाचन में लाभ मिलेगा। जनपदीय प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अनुभव प्राप्त करने हेतु समय समय पर पुलिस पेंशनर्स को आमंत्रित किया जायेगा ताकि वे अपने अनुभव एवं कार्य योजना को साझा करके प्रशिक्षुओं को लाभान्वित कर सके। साथ ही डीआईजी द्वारा झांसी परिक्षेत्र के जनपद प्रभारीयों को यह भी निर्देश दिए गए की अपनी अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स की त्रैमासिक बैठक करेगें जिसमें पुलिस परिवार के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जायेगी। पेंशनर्स की समस्याओं यथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति, समयबद्ध पेंशन भुगतान, विभिन्न विभागीय सरकारी योजनाओं का लाभ आदि समस्त देयकों का समयबद्ध एवं सुलभ भुगतान में होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here