ललितपुर । सौजना पुलिस ने चार वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्र के निकट पर्यवेक्षण मे वाँछित /वारन्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सौजना पुलिस द्वारा वारण्टीगण काशीराम कल्लू उर्फ हीरालाल राजेश भगवानदास सम्बन्धित न0मु0 1070/14 अन्तर्गत धारा 323/504/506/435 IPC को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महरौनी के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष पारुल सिहं उ.नि.भूपेन्द्र कुमार हे. का. नीरज कुमार का. गौरव कुमार आदि शामिल रहे।



