छोटे भाई की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान…… जय अंबे रक्तदान समिति 

0
113

 

ललितपुर रक्त के बूंद बूंद में एक नया जीवन होता है इसका महत्व तब समझ मे आता है जब किसी अपने को रक्त की आवश्यकता होती है और किसी कारण बस रक्त नही मिलता है तब हम ना जात देखते हैं और ना हम धर्म देखते है विजय रजक निवासी ग्राम बम्होरी कलां ने अपने छोटे भाई विनय रजक को रक्त की कमी होने के कारण खो दिया था आज स्वर्गीय विनय रजक की 17 वीं पुण्यतिथि पर बड़े भाई विजय रजक ने रक्तदान किया रक्तदान करने के उपरांत विजय रजक ने कहां की किसी भी जरूरतमंद को जब भी रक्त की आवश्यकता होगी हम सदैव रक्तदान के लिए तत्पर रहेंगे और युवाओं से भी अपील करते है निरोगी जीवन के लिए जरूरतमंदों को रक्तदान अवश्य करें

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाज सेवी कन्हैया लाल रजक (पंचायत राज विभाग) समाजसेवी बलराम राज विवेक श्रीवास (पंचायत राज विभाग) रामचरन आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here