दुष्कर्म का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

0
235

 

ललितपुर। नाराहट दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नाराहट पुलिस द्वारा थाना नाराहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2025 धारा 70(2) BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट में 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त रामबाबू पुत्र हरप्रसाद झां उम्र करीब 40 वर्ष नि0 ग्राम कलरव थाना नाराहट ललितपुर को सजनाम तिराहा से ग्राम कुलुवा की ओर जाने वाली सड़क वहद ग्राम कुलुवा थाना नाराहट जनपद ललितपुर से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त रामबाबू उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा रहा है । वादिया मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना नाराहट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त रामबाबू उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000 रूपये की धनराशि का ईनाम घोषित किया गया था तथा क्षेत्राधिकारी पाली के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों, थाना नाराहट पुलिस, सर्विलांस, स्वाट टीम व जनपद के अन्य पुलिस बल को लगाया गया था । गठित टीमों द्वारा एकत्रित साक्ष्यों (टेक्निकली/ मैन्युअली) की मदद से अथक प्रयास करके अभियुक्त रामबाबू को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम निरीक्षक यशवंत सिंह उ. नि. सुनील कुमार, हे.कां. प्रवेन्द्र सिंह, कां. सुजीत पटेल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here