जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

0
130

 

ललितपुर :- नरेन्द्र कुमार झां, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार  मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 30.07.2025 को जिला कारागार, ललितपुर में निरीक्षण किया गया।

मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के द्वारा जिला कारागार, ललितपुर निरीक्षण में पुरूष बैरक, महिला बैरक, भोजन-शाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध बन्दियों से वार्तालाप किया गया तथा उनसे किसी भी प्रकार की समस्या तथा जेल प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के बारे में पूंछा गया तो बन्दियों ने अवगत कराया जेल अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अच्छा बर्ताव किया जाता है एवं किसी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। बन्दियों से निशुल्क अधिवक्ता हेतु अवगत कराया गया तथा बन्दियों को बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी एवं प्रातं कालीन भोजन बनने की प्र्रक्रिया चल रही थी जो कि प्रदर्शित खाने की सूची के अनुसार थी।

जिला कारागार में निरीक्षण के समय  शिव मूरत सिंह, जेल अधीक्षक,  वैभव कुमार जैन, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल,  विक्रम सिंह ठाकुर, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, डा0 विजय कुमार द्विवेदी, चिकित्साधिकारी,  जीवन सिंह, कारापाल,  प्रिन्स बाबू, उपकारापाल, श्रीमती शकुन्तला देवी, उपकारापाल एवं न्यायालय की ओर से  रोहित राठौर ,  नदीम खां उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here