नवागंतुक जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने संभाला पदभार, बताई प्राथमिकताएं ,  निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएंगे : डीएम  ,  अवैध शराब की बिक्री और अवैध खनन पर लगेगी लगाम  ,  प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राथमिकता से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

0
607

ललितपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी  अमनदीप डुली ने जनपद के जिलाधिकारी के रूप में मंगलवार 29 जुलाई की विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

          कोषागार ललितपुर में डबल लॉक का कार्यभाग ग्रहण करते हुए नवांगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और अपने बारे में भी जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूलतः अनन्थागिरी के रहने वाले हैं, वे 2015 बैच के अधिकारी हैं, जिन्हे पहली पोस्टिंग झांसी में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में मिली थी। दूसरी पोस्टिंग बस्ती में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुप में, बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर में अति0 कार्यकारी अधिकारी ग्रेटर नोयडा, लखनऊ में विशेष सचिव उ0प्र0 सरकारी एपीसी ब्रांच तथा वर्तमान में ललितपुर में जिलाधिकारी के रुप में पदभार ग्रहण कर रहे हैं।

 उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जनपद में सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराया जाएगा, पर्यटन स्थलों का विकास के साथ ही गौशालाओं की स्थिति सुदृण की जायेगी, अन्ना जानवरों के विचरण पर प्रतिबंध के ठोस उपाय किए जाएंगे। अवैध खनन पर अंकुश, स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जायेगा।

        उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी अधिकारी अपने कार्यों का भलीभांति निर्वहन करें, किसी भी कार्य में अनावश्यक विलम्ब न करें। सभी कार्यों को समयसीमा के भीतर पूर्ण करें। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना के लिए अपात्र है तो उसकी अपात्रता का कारण लिखित रुप से उस व्यक्ति को दें ताकि वह अनावश्यक यहां-वहां न भटके।

            इस अवसर पर इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार यादव, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीएफओ गौतम सिंह, परियोजना निदेशक दीपक यादव, उप जिलाधिकारी अवधेश सिंह,

उपजिलाधिकारी महरौनी मदनमोहन गुप्ता,

उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह,

जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह,

जिला अर्थ संख्याधिकारी राजेश सिंह,

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह,

जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह,

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन,

ओ एस डी अनिल दीक्षित,

प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र जैन,

ईओ नगर पंचायत महरौनी साक्षी साहू,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here