अधिकारी अपनी उपस्थिति में करायें संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: एडीएम , आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा में 96 निगेटिव फीडबैक पर एडीएम नाराज

1
184

 

ललितपुर। सोमवार को अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने जनपद में समन्वित जनशिकायत प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त संदर्भों में निगेटिव फीडबैक की समीक्षा की और अधिकारियों को शिकायतकर्ता से वार्ता कर संतुष्टि के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने एक-एक कर सभी निगेटिव फीटबैक संदभों की समीक्षा की और रैण्डम आधार पर शिकायकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता की। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए मौके पर ही अधिकारियों से निस्तारण का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को शिकायतकर्ता से बात कर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन नियमित रुप से आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें और लम्बित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करायें।

बैठक में बताया कि इस माह में 96 निगेटिव फीडबैक प्राप्त हुए हैं, जिनमें विद्युत, आबकारी, चिकित्सा, परिवहन, लघु सिंचाई, उद्योग, बांट माप, शिक्षा, जल निगम, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, पशु चिकित्सा, जिला पंचायत, मनरेगा, पूर्ति, यूनानी, बाल विकास, युवा कल्याण आदि विभागों के संदर्भ शामिल हैं, जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।

बैठक में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अंशुल खरे ने कहा कि लम्बित प्रकरणों को आगामी दिवसों में निस्तारण करा लें, संदर्भों के निस्तारण में यदि कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो वे ई-गवर्नेन्स सेल आकर सहायता ले सकते हैं।

बैठक में विद्युत, आबकारी, चिकित्सा, परिवहन, लघु सिंचाई, उद्योग, बांट माप, शिक्षा, जल निगम, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, पशु चिकित्सा, जिला पंचायत, मनरेगा, पूर्ति, यूनानी, बाल विकास, युवा कल्याण, सूचना आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

1 COMMENT

  1. I’ve been exploring for a bit for any high-quality articles or weblog posts
    on this kind of area . Exploring in Yahoo I at
    last stumbled upon this site. Reading this
    information So i am satisfied to exhibit that
    I’ve a very good uncanny feeling I came upon just what I needed.
    I such a lot indisputably will make sure to do not forget this web site and give it a glance regularly.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here