ललितपुर :- पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक द्वारा उनके बेटे के जन्म के उपलक्ष में अन्नपूर्णा भोजनशाला में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक द्वारा 1 वर्ष पूर्व अपनी बिटिया के जन्मदिन पर भी अन्नपूर्णा भोजशाला में भोजन कराया गया था अब 6 दिन पूर्व उनको पुत्र रत्न प्राप्ति होने पर छठी के शुभ अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में लगभग 1000 लोगों को निशुल्क भोजन कराया जिस अवसर पर समस्त पुलिस प्रशासन उपस्थित था तथा अन्नपूर्णा सेवा संघ के पदाधिकारीयों ने पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चंद्र देकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा संघ निस्वार्थ रूप से जनता की सेवा कर रही है जिसमें लोगों के सहयोग से वह जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है । तथा एंबुलेंस सेवा, क्लॉथ बैंक, नेकी की दीवार, ऑक्सीजन बैंक, शव वाहन व अन्नपूर्णा मुक्ति रथ का संचालन भी सुचारू रूप से जनहित में चल रहा है इस प्रकार के कार्यों में सभी नागरिकों को चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो या व्यापारी हो या सामान्य नागरिकों सभी को सहयोग प्रदान करना चाहिए जिससे कि जनहित के इस तरह के कार्यों से लोगों का भला होता रहे तथा मानवता सदैव कायम रहे।



