ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में विगत 3 वर्षों से असि. प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉ. मनोज कुमार का स्थानान्तरण विशेष सचिव, उ.प्र. शासन लखनऊ द्वारा कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया होने के फलस्वरूप प्रबंधक नेहरू महाविद्यालय ललितपुर प्रदीप चौबे के निर्देश पर प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा नवीन महाविद्यालय के लिए कार्यमुक्त किए जाने पर आज आयोजित विदाई समारोह डाॅ. मनोज कुमार को शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई देकर नवीन महाविद्यालय के लिए विदा किया गया।
आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि डाॅ. मनोज कुमार ने विगत तीन वर्ष में नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं के मध्य स्नेहपूर्वक अपना श्रेष्ठतम स्थान बनाया था। डाॅ. मनोज कुमार अपनी विनम्रता, व्यवहारिकता तथा कर्तव्यनिष्ठा के कारण जनपद ललितपुर में लोकप्रिय हो गये थे। उन्होंने कहा कि डाॅ. मनोज कुमार में निर्भीकता, साहस तथा सरल व्यक्तित्व के गुण विद्यमान है। वे अपने भावी जीवन में उन्नति के शिखरों पर अग्रसर हों, ऐसी मेरी शुभकामना है।
प्रबंध समिति की ओर से उपाध्यक्ष विलास पटैरिया ने कहा कि डाॅ. मनोज कुमार ने प्रबंध समिति के निर्देशों का सदा सम्मान किया तथा प्रबंध समिति द्वारा दिया गया प्रत्येक कार्य उन्होंने अच्छे ढंग से सम्पादित किया।
विदाई समारोह में डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि मुझे 3 वर्ष में नेहरू महाविद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री सहित सभी प्राध्यापकों, कार्यालय कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं उनके अभिभावकों तथा जनपद वासियों ने जो अपना आत्मीय स्नेह प्रदान किया उसे हम जीवन में कभी भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने सभी का हृदयतल से आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विलास पटैरिया, प्रो. आशा साहू, हिमांश धर द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार, डाॅ. सुधाकर उपाध्याय, डाॅ. सूबेदार यादव, डाॅ. सुभाष जैन, डाॅ. दीपक पाठक, डाॅ. रामकुमार रिछारिया, डाॅ. ओ.पी.चौधरी, डाॅ. जितेन्द्र राजपूत, डाॅ. अनूप दीक्षित, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, डाॅ. अवनीश त्रिपाठी, डाॅ. जगत कौशिक, डाॅ. शैलेन्द्र सिंह चैहान, डाॅ. जगवीर सिंह, डाॅ. विनीत अग्निहोत्री, डा. रोहित वर्मा, मनीष वर्मा, डाॅ. पराग अग्रवाल, संदीप श्रीवास्तव, डाॅ. अमित सोनी, धीरेन्द्र तिवारी, डाॅ. संतोष सिंह, इं. विपिन शुक्ला, डाॅ. सुनील शुक्ला, डाॅ. प्रीति सिरौठिया, डाॅ. वर्षा साहू, डाॅ. रेनू चंदेल, डाॅ. रजनी उपाध्याय, डाॅ. रिचाराज सक्सेना, श्रीमती कविता पैजवार, डाॅ. अभिलाषा साहू, सुश्री श्वेता आनन्द, श्री अतुल मिश्रा, अशेष नारायण द्विवेदी, डाॅ. सत्य देव, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, हरीप्रसाद, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वामी, दीपक रावत, जयंत चैबे, गजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, रमेश पाल, सुरेश पाल, हरदयाल, रामसेवक, राकेश कुमार, मिलन सेन, कमलेश कुमार, पुष्पेन्द्र तिवारी, हरि नारायण पाल, लक्ष्मीनारायण सोनी, कामता शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. दीपक पाठक ने किया एवं डाॅ. सुधाकर उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।



