ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे. ओम प्रकाश शास्त्री ने अवगत कराया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित जनपद स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 (भाषण प्रतियोगिता) के आयोजन का दायित्व नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर को दिया गया है, जिसका आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे तुलसी सभागार में किया जाएगा। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप नवाचारों को प्रेरित करना और भारत के विविध संदर्भों में टीम वर्क, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है। यह मंच युवा डिजाइनरों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपने विचारों वो साकार करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। इसमें प्रतिभाग करने वाले 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु वाले प्रतिभागियों ने उल ठींतंज पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया है।
कार्यक्रम के संयोजक/नोडल अधिकारी डॉ. ओ. पी. चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जनपद स्तर,राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। तीन चरण के विजेता को पुरस्कार की धनराशि प्रथम स्थान 75000, द्वितीय स्थान 50000,एवं तृतीय स्थान को 25000 प्रदान किये जायेंगे। दो सांत्वना पुरस्कार रुपये 15000, 15000 भी देय होगा। प्रतियोगिता 03 मिनट की होगी जिसका मूल्यांकन 100 अंको में विभिन्न गतिविधियों को देखते हुए किया जायेगा। अभी तक इसमें 67 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। अभी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए साइड खुली है जो प्रतिभागी अपनी योग्यता प्रदर्शित करना चाहते हैं वे my bhart पोर्टल पर मेगा इवेंट के अंतर्गत यूथ पार्लियामेंट 2026 में पंजीकरण कर सकते हैं।



