ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- अध्यक्ष महोदया श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा गृहकर वसूली की समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह जनवरी व फरवरी में गृहकर वसूली हेतु वार्ड वार कैम्प लगाये शहर के समस्त वार्डों में लगाये जा रहे है।
निर्देश के क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 11 मोहल्ला रावतयाना कैलगुंवा तिराहा के पास, रावतयाना, दिनांक 21 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 14 में स्थित रिसाला मंदिर के पास, दिनांक 22 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 03 घुसयाना में स्थित जामा मस्जिद के पास, घुसयाना, दिनांक 23 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 09 मोहल्ला कटरा बाजार में स्थित बाढ़ई के नीम के पास, (कटरा बाजार), दिनांक 24 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 12 मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित माँ शारदा माता मन्दिर, पुराने सूचना केन्द्र के पास, दिनांक 25 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 08 मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित जयराम यादव के राशन कार्ड के पास, दिनांक 27 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 13 मोहल्ला तालाबपुरा में स्थित श्री नृसिंह मन्दिर के पास, तालाबपुरा, दिनांक 28 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 01 मोहल्ला खिरकापुरा में स्थित बूढे़ बाबा मंदिर के पास, खिरकापुरा, दिनांक 29 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 02 मोहल्ला गांधीनगर में स्थित श्री अरविन्द राजा पार्षद जी आवास के पास, गांधीनगर, दिनांक 30 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 04 नेहरू नगर सिद्धनपुरा में स्थित टोरिया माता मंदिर के पास, नेहरूनगर, दिनांक 02 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 11 मोहल्ला रावतयाना में स्थित कृष्णा मैरिज गार्डन के पास, रावतयाना, दिनांक 03 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 16 मोहल्ला आजादपुरा में स्थित सोनी मिलन पैलेस के पास, ललितपुर, दिनांक 04 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 07 मोहल्ला रामनगर में स्थित परिवार पैलेस के पास, ईलाइट चैराहा, दिनांक 05 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 22 मोहल्ला आजादपुरा में स्थित प्राईमरी स्कूल के पास, लक्ष्मीपुरा, दिनांक 06 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 10 मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित सदनशाह के पास, सिविल लाईन, दिनांक 07 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 06 मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित प्राईमरी स्कूल पुराने पुल के पास, दिनांक 0़9 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 05 मोहल्ला बड़ापुरा में स्थित अम्बेडकर पार्क के पास, झाँसीपुरा, दिनांक 10 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 18 मोहल्ला गांधीनगर चण्डी माता मन्दिर के पास, गांधीनगर, दिनांक 11 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नदीपुरा में स्थित आजाद चैक के पास, दिनांक 12 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 19 मोहल्ला सुभाषपुरा में स्थित कार्यालय नगर पालिका ललितपुर घंटाघर के पास, दिनांक 13 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 15 मोहल्ला पिसनारी में स्थित पिसनारी तिराहा के पास, हरदीला, दिनांक 16 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 26 मोहल्ला महावीरपुरा में स्थित रावर स्कूल के पास, रावरपुरा, दिनांक 17 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 24 मोहल्ला नझाई बाजार में स्थित एच0के0 टेलर्स के पास, तिराहे पर, दिनांक 18 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 06 मोहल्ला जुगपुरा, नेहरू नगर में स्थित हजारी लाल स्कूल, देवगढ़ रोड, दिनांक 19 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 25 में स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर के पास, दिनांक 20 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 20 मोहल्ला आजादपुरा में स्थित शारदा माता स्कूल के पास, आजादपुरा, दिनांक 23 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 21 व 23 में स्थित श्री बाहुबलि जैन मन्दिर के पास, गोविन्दनगर, दिनांक 24 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 12 में मोहल्ला सिविल लाइन माँ शारदा माता मन्दिर, पुराने सूचना केन्द्र के पास, दिनांक 25 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 08 मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित जयराम यादव के राशन कार्ड के पास कैम्प प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन की उपस्थित में कैम्प लगाये जा रहे है।
अतः समस्त भवन स्वामियों से अपील की जाती है कि अपने-अपने भवनों का गृहकर नियत तिथि के अनुसार चिन्हित स्थल पर पहुंचकर गृहकर जमा कराये जाना सुनिश्चित करें।



