माध्यमिक शिक्षा विभाग ललितपुर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत स्काउट गाइड तथा एनसीसी के छात्रों का प्रशिक्षण संपन्न

0
98

 

ललितपुर (अनूप नागल पत्रकार):- जिलाधिकारी ललितपुर के निर्देशन में जनपद ललितपुर में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा विभाग ललितपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व एवं निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के सभागार में 5 जनवरी 2026 को संपन्न कराया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के समस्त स्काउट गाइड तथा एनसीसी के छात्रों के लिए था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद के एडिशनल एसपी श्री कालू सिंह थे। प्रशिक्षण मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी महोदय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आलोक तिवारी तथा साकिब हाशमी द्वारा दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में एडिशनल एसपी महोदय ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों को बारीकी से समझाते हुए उन्हें हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा करके गाड़ी न चलने, मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते हुए ना करने, ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने, सड़क सुरक्षा संकेतों का पालन करने आदि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध से बचने के तरीकों, मोबाइल की सेटिंग में ऑटो डाउनलोड बंद रखने तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षा मानकों को अपनाने की भी सलाह दी गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री आलोक तिवारी ने ट्रैफिक नियमों के बारे में स्काउट गाइड तथा एनसीसी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाने तथा गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करने के बारे में हिदायत देते हुए उन्हें किसी भी परिस्थिति में मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते हुए ना करने तथा नशा करके गाड़ी न चलाने के बारे में उचित सलाह दी गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर साकिब हाशमी ने भी सभी स्काउट गाइड तथा एनसीसी के छात्रों को प्रशिक्षित किया तथा उनकी अवहेलना करने पर होने वाले चालान तथा जुर्माने के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उपरोक्त कार्यक्रम के प्रभारी श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर के एनसीसी के ए एन ओ लेफ्टिनेंट श्री संजीव कुमार शुक्ला तथा जिला कोषाध्यक्ष स्काउट रमेश कुमार तिवारी थे। उपरोक्त कार्यक्रम में श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, दीपचंद चौधरी महाविद्यालय ललितपुर तथा पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय ललितपुर के एनसीसी छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, पी एन इंटर कॉलेज ललितपुर, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर आदि के स्काउट तथा गाइड छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बाहुबली जैन, अनिल राठौड़, बृजेश, विक्रम राजा, मनोज कुमार, लक्ष्मी सिंह मीरा देवी तथा सभी विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here