सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

0
58

 

ललितपुर ( अनूप नागल पत्रकार):- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया । अभियान के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूकता प्रदान की गई। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने के नियम का पालन रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने एवं निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने की अपील कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं तथा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें । वाहन चलाते समय हेडलाइट, फॉग लाइट एवं रिफ्लेक्टर का सही प्रयोग करें, हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें तथा दृश्यता कम होने पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालित करें।ड्रिंक एंड ड्राइव के संबंध में विशेष अपील : यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यह भी जागरूक किया जा रहा है कि नशे की हालत में वाहन चलाना (Drunk & Drive) गंभीर अपराध है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के जीवन को भी खतरा उत्पन्न होता है। नशे में वाहन चलाने पर कानून के तहत कठोर दण्डात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। अतः सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि नशे की स्थिति में वाहन बिल्कुल न चलाएं।तत्पश्चात, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 78 चालान किए गए ।यातायात पुलिस ललितपुर आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here