‎यातायात पुलिस , ललितपुर द्वारा यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाकर किया गया जागरूक । ‎ ‎सड़क दुर्घटनाओं के कमी लाने के उद्देश्य से यात्री बसों की विधिवत जांच की गई।

1
121

 

ललितपुर (दिव्य पहल अनूप नागल):– पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ,यातायात प्रभारी, ललितपुर आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाया ।

‎ अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यात्री बसों की जांच की गई जांच के दौरान बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, आदि के साथ साथ फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमक यंत्र, और प्रेशर हॉर्न की जांच की गई। जांच के दौरान 3 वाहनों का प्रेशर हॉर्न में चालान, वा फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशामक यंत्र न होने के कारण 7 बसों का एम वी एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।

‎ इसी क्रम में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें ।

‎1.दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सुरक्षित रह सके।

‎2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर न चलाये ।

‎3. शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलाये ।

‎4. चार पहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का प्रयोग करके वाहन चलाने की भी अपील की ।

‎5. सवारी व लोडिंग टैक्सी चालकों से नियंत्रित गति और सुगम रूप से यातायात व्यवस्था संचालन के लिए कहा गया ।

‎6- बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलायें ।

‎7- वाहन को ओवर स्पीड से न चलायें ।

‎8- सड़क पर सदैव अपनी वायीं दिशा में चलें ।

‎9- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन आदि का प्रयोग न करें ।

‎10-ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन न चलाये ।

‎11-वाहन के साथ स्टंटबाजी करके न चलाये ।

‎12.अपने वाहन में हूटर/मोडिफाइड साईलेन्सर/मानक के विपरीत तीव्र ध्वनि वाले होर्न का प्रयोग न करें ।

‎यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 97 वाहनों का चालान किया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here