ललितपुर। आंधप्रदेश के विशाखापट्नम में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद, ललितपुर उत्तर प्रदेश के स्वच्छ भविष्य ललितपुर, उत्तर प्रदेश में सतत विकास हेतु स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर को राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) से सम्मानित किया गया है।
बताते चलें कि राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) के लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर को उत्तर प्रदेश में सतत विकास हेतु स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चयनित किया गया है, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को पुरस्कार हेतु नामित किया गया है। दिनांक 22.09.2025 को आंधप्रदेश के जिला विशाखापट्नम में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा श्रेणी-राष्ट्रीय ई-गव पुरस्कार, प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कारों जैसी सफल राष्ट्रीय स्तर की पुरस्कृत परियोजनाओं की पुनरावृत्ति और उनके विचार के लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर उत्तर प्रदेश को स्वच्छ भविष्य ललितपुर, उत्तर प्रदेश में सतत विकास हेतु स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर को राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) से सम्मानित किया गया है।
नगर पालिका परिषद, ललितपुर को विशाखापट्नम में राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) से पुरस्कृत होने पर तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा शहर के विकास व शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है, जिसका नतीजा यह रहा कि आज जिले को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (
जूरी से सम्मानित किया गया है।
नगर पालिका परिषद, ललितपुर को आंधप्रदेश के विशाखापट्नम में राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 जूरी से पुरस्कृत किये जाने पर जिले में खुशी की लहर है, इस अवसर पर नगर के संभ्रांत नागरिकों द्वारा नगर पालिका परिषद, ललितपुर को पुरस्कृत किये जाने पर बधाईयां प्रदान की गई है।



