बीए की छात्रा मुस्कान राठौर बनी एक दिन की एसपी, मिशन शक्ति के तहत संभाली कमान

0
503

 

ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बीए की छात्रा मुस्कान राठौर को एक दिन का एसपी बनाया गया। इस अवसर पर मुस्कान राठौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कुर्सी संभाली और दिन भर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। छात्रा ने आई शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण किया। पुलिस आफिस की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उक्त अभियान के क्रम में जनपद ललितपुर के सभी थानों पर एक दिवस के लिये छात्राओं को बनाया गया थाना प्रभारी। पुलिस अधीक्षक ललितपुर, मो0 मुश्ताक द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बालिकाओं/महिलाओं के प्रोत्साहन व उनको सशक्त बनाने के लिये नेहरू महाविधालय, ललितपुर की बीए फाइनल की छात्रा मुस्कान राठौर को एक दिवस के लिये पुलिस अधीक्षक बनाया गया । पुलिस अधीक्षक बनकर छात्रा मुस्कान राठौर ने पुलिस आफिस में जनसुनवाई में लोगो की समस्याओं को सुना गया तथा गूगल मीट के जरिये सम्बन्धित थाना प्रभारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । एक दिन की पुलिस अधीक्षक, महोदया द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि महिला सम्बन्धी जो भी मामले थाना स्थानीय पर प्राप्त होते हैं उनका तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करें । थाना क्षेत्र के अपराधियों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करें, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके तथा प्रतिदिन अपने-अपने थाने की एण्टी रोमियों टीम को स्कूल/कालेज/बाजार/नवदुर्गा पाण्डाल, पार्कों में जाकर मनचलों/शोहदों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये ।एक दिन की पुलिस अधीक्षक, महोदया द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के सम्बन्ध में यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात पुलिस ऑफिस की विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, रिकार्ड रूम, विशेष किशोर पुलिस इकाई(बच्चा सेल), आंकिक शाखा, आपरेशन कनविक्शन सेल, IGRS आदि का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ किया गया तथा रजिस्टरों का निरीक्षण कर वहां के कार्यों को जानकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई योजना के अन्तर्गत नाबालिग बच्चियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी की गयी तथा समय से सम्बन्धित को प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । वर्ष 2025 में अपहर्त/गुमशुदा शेष बच्चों की बरामदगी हेतु 07 दिवस के अन्दर अभियान चलाकर बरामदगी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बालिकाओं/महिलाओं के प्रोत्साहन व उनको सशक्त बनाने के लिये जनपद के समस्त थानों पर छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया, जिनके द्वारा थाने के रजिस्टर, कार्यालय, हेल्पडेस्क आदि को चैक कर पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी की गयी । विवरण निम्नवत है। 1.स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज 12वीं की छात्रा पलक जैन – थाना प्रभारी, थाना नाराहट । 2. सरस्वती बालिका मन्दिर उ0मा0वि0, मड़ावरा की 10वीं की छात्रा- चंचल तिवारी, थाना प्रभारी , थाना मड़ावरा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सी०एम० हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर-1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन-1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प-लाइन-102, एम्बुलेस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here